"शौर्य दिवस समारोह" पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कर देश के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

     हल्द्वानी 26 जुलाई - कारगिल विजय की 27 वीं वर्षगांठ पर रविवार को "शौर्य दिवस समारोह" का आयोजन  कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। शहीद स्मारक स्थल हल्द्वानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वीर सैनिकों, उनके परिजनों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों,जनसामान्य ने भाग लिया। सभी ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

   कार्यक्रम में वीरांगनाओं व वीर नारियों एवं वीर जवान में श्रीमती जयंती देवी पीरुमदारा रामनगर, श्रीमती उमा देवी  मथुरा विहार, हल्द्वानी श्रीमती अनीता कुमारी छढ़ायल सुयाल, मानपुर पश्चिम हल्द्वानी के साथ नायक कैलाश चंद, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा, नायक सूबेदार गंगा सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एम बी पी जी कॉलेज सभागार हल्द्वानी में आयोजित किए। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सैनिकों को श्रंद्धांजली दी।

    इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया और निबंध प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर निशा, द्वितीय स्थान पर नीमा तिवारी, तृतीय स्थान पर आरती कुंवर विजेता रहे। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन भट्ट, द्वितीय स्थान पर कंचन, तृतीय स्थान पर वीर गुप्ता  ने बाजी मारी और चित्रकला प्रतियोगिता में बालक वर्ग में* प्रथम स्थान पर पवन भट्ट, द्वितीय स्थान पर साक्षय तिवारी, तृतीय स्थान पर हिमांशु कनौजिया विजेता रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर परी, द्वितीय स्थान पर साहू, तृतीय स्थान पर दिव्या कुमारी विजेता रहे, सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कतियाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा,उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह,कर्नल(से.नि.) बी एस रौतेला,कैप्टन हीरा सिंह, कैप्टन जगदीश राठौर, कैप्टन नारायण दत्त पांडे, कैप्टन राजेंद्र सिंह, हवलदार चंद्रशेखर, संजय कुमार बोरा, सूबेदार नंदन सिंह, लेफ्टिनेंट प्रहलाद खड़कवाल, कैप्टन उमेश सिंह, देवेंद्र चौहान, एनसीसी कैडेट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।